Breaking News

नैनीताल के खोपी गांव में जमीन धंसने की वजह से कई घरों में आई दरार

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के खोपी गांव में कई घरों में दरारें आ गई हैं। इलाके के लोग बताते है कि कुछ साल पहले से ही दरारें दिखाई देने लगी है।

लोगों का कहना है जमीन धंसने की वजह से दरारें आईं हैं। गांव के लोगों का कहना है कि इस साल तेज बारिश की वजह से दरारें पहले से ज्यादा चौड़ी हो गईं है। जिसकी वजह से उन्हें डर सता रहा है।

खोपी गांव की परेशानी से सूबे के मुख्यमंत्री अच्छी तरह वाकिफ हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि राज्य का आपदा प्रबंधन विभाग इस मुद्दे पर विचार करेगा और इससे निपटने के लिए जरूरी सुझाव देगा।

वहीं हालात को देखते हुए इलाके के लोगों ने सरकार से तुरंत कार्रवाई करने को कहा है, ताकि किसी बडे नुकसान से बचा जा सके।