Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

मौसम के अलर्ट को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कई जिलों में अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद आपदा प्रबंधन विभाग भी पूरी तरह से सतर्क हो गया है। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि आपदा को लेकर सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। जिन जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई उनके जिलाधिकारियों से बात हो गई है। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में तुरंत रिस्पांस करते हुए राहत और बचाव कार्य के लिए सभी को पहले से अलर्ट किया गया है। सभी तैयारियां पूरी हैं। इस वक्त चार धाम यात्रा भी जारी है। मौसम को देखते हुए सभी लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों में आगे की यात्रा की अनुमति दी जाएगी।