Breaking News

रामनगर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को मिले तीन बेल्जियन शेफर्ड डॉग

उत्तराखंड के रामनगर जिले में मौजूद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को जंगली जानवरों को ट्रैक करने और गैर कानून शिकार पर रोक लगाने के लिए तीन बेल्जियन शेफर्ड डॉग मिले हैं।

बेल्जियम शेफर्ड डॉग के शामिल होने से साथ ही नेशनल पार्क में ट्रेंड स्निफर डॉग्स की संख्या चार हो गई है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारियों का कहना है कि ये डॉग्स, पार्क में जंगली जानवरों की सुरक्षा करने में उनकी मदद करेंगे।