Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन को दी गई भावभीनी विदाई

मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की देहरादून सिडकुल के एमडी और उद्योग आयुक्त के पद पर तैनाती होने पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की तारीफ कर विदाई दी। परियोजना निदेशक कैलाश नाथ तिवारी ने उन्हें श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की।

कार्यक्रम का संचालन सहायक परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल ने किया। इस अवसर पर जिला सांख्य अधिकारी नलिनी ध्यानी, डीपीआरओ अतुल प्रताप, जीएम डीआईसी प्रकाश असवाल, जिला प्रोवेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, शिवालिक नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार, मंगलौर पालिका की अधिशासी अधिकारी अमरजीत कौर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सरिता उनियाल, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।