Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

कुमाऊं क्षेत्र में लगेंगे चार्जिंग स्टेशन

उत्तराखंड में आने वाले समय में बाहरी राज्यों से इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का आवागमन देखने को मिल सकता है जिसे लेकर परिवहन विभाग कुमाऊं क्षेत्र में चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी कर रहा है। इस बात को लेकर उत्तराखंड के संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने कहा कि पहले फेज में हमने चारधाम यात्रा के मार्गों पर चार्जिंग स्टेशन लगाने की कार्रवाई की थी जिसमें गंगोत्री धाम की तरफ केंद्र सरकार द्वारा चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जा रहा है।

साथ ही उन्होंने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र के मुख्य पर्यटक स्थलों में हर 35 किलोमीटर के दायरे में कुल 41 चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी की जा रही है ताकि कोई भी ई-वाहन चालक जरूरत पड़ने पर बिना किसी परेशानी के अपना वाहन चार्ज कर सके।