Breaking News

लोकसभा: ‘दलितों-आदिवासियों को हिंदू कहते, लेकिन जगह नहीं देते’, बोले राहुल गांधी     |   लोकसभा: ‘देश का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश’, परिसीमन बिल पर बोले राहुल गांधी     |   ‘दक्षिण के राज्यों को डरने की जरूरत नहीं’, लोकसभा में बोले राहुल गांधी     |   ‘हर क्षेत्र से दलित-आदिवासियों की भागीदारी खत्म हो रही’, लोकसभा में बोले राहुल गांधी     |   ‘इस बिल का मकसद राष्ट्रविरोधी’, लोकसभा में बोले विपक्ष नेता राहुल गांधी     |  

Char Dham Yatra: हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं

Chardham Yatra: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने वाली है। इसकी वजह से शुक्रवार को हरिद्वार में श्रद्धालुओं का ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गया। सुबह से ही, देश भर से आए श्रद्धालु ऋषिकुल मैदान में कतारों में खड़े होकर, इस पवित्र यात्रा के लिए पंजीकरण की औपचारिकताएं पूरी करने का धीरज के साथ इंतजार करते दिखे।

जिला प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। उन्हें चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई है और उनकी मदद के लिए स्वंयसेवकों की तैनाती की गई है। अधिकारी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के उपायों को मजबूत करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

चार धाम यात्रा की शुरुआत अक्षय तृतीया के मौके पर उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ होती है। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। इसके बाद 23 अप्रैल को चमोली में बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।