Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

Vijay Diwas 2023: सीएम धामी ने 1971 के युद्ध नायकों को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को 'विजय दिवस' के अवसर पर पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध के दौरान अपनी जान गंवाने वाले बहादुर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। देहरादून में विजय दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान, पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये अन्याय पर न्याय की जीत का जश्न मनाने का दिन है।

पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों की वीरता की सराहना की और कहा कि राष्ट्र उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। विजय दिवस हर साल उस जीत की याद में मनाया जाता है, जिसमें पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।