Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

सीएम धामी का अयोध्या दौरा, मंत्रिमंडल के साथ रामलला के करेंगे दर्शन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अयोध्या दौरा हैं, इस दौरान वह मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन सीएम धामी करेंगे। इसके साथ ही सीएम धामी हनुमान गढ़ी का भी दौरा करेंगे, इस दौरान उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों और राज्यसभा सांसद के साथ आज अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शनों के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज,  प्रेमचंद अग्रवाल,  सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे जहां से वह अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री धामी और उनके सहयोगी अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा अर्चना के बाद देर शाम देहरादून लौटेंगे।