Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

बागेश्वर के जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

बागेश्वर के जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में हो रही और व्यवस्थाओं और जगह-जगह अव्यवस्थित तरीके से रखे अस्पताल की सामग्री पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने सभी सामानों को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए।

जिला अस्पताल में सफाई और छत पर हो रहे निर्माण कार्य से वार्डो में टपकते पानी को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल में आए मरीज और उनके तीमारदारों से बात कर उनका हालचाल जाना। कई सालों से बंद प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को तत्काल खोलने के निर्देश भी दिए हैं।