Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Uttarakhand: बागेश्वर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन, 'करें योग, बनें निरोग' का दिया संदेश

21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस से पहले उत्तराखंड के बागेश्वर में रेडक्रॉस भवन में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस सोसायटी और आयुष विभाग की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम का मकसद स्वस्थ जीवन के लिए योग की प्राचीन भारतीय पद्धति के बारे में जागरूकता फैलाना है।

रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्सवान बताते हैं कि इस कार्यक्रम के जरिए उनकी कोशिश लोगों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए बढ़ावा देना है। विश्व योग दिवस का मकसद योग के फायदों के बारे में दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाना और योग के अभ्यास को प्रोत्साहित करना है। ये हर साल 21 जून को मनाया जाता है।