Breaking News

गोचर के पास भूस्खलन से बद्रीनाथ हाइवे बंद

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गोचर के पास कमेड़ा में पहाड़ी पर भूस्खलन होने से बद्रीनाथ हाइवे बंद हो गया है। शुक्रवार रात भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन से ट्रेफिक रुक गया है। इससे नेशनल हाइवे पर लंबा जाम लग गया।

अधिकारियों ने मलबा हटाने और सड़क फिर से खोलने के लिए एजेंसी तैनात की है, लेकिन काम जारी है। रुकावट की वजह से बद्रीनाथ की ओर जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई सैलानी फंसे हुए हैं।  सड़क पर पड़े मलबे को हटाने का जारी है।