Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

उत्तराखंड से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा उम्मीदवार घोषित

 

भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया है, पार्टी की ओर से जारी की गई 15 राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची में उनका नाम भी शामिल है। भाजपा के पास उत्तराखंड में भारी बहुमत है, लिहाजा उनका राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है।

बता दे कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो रहा है, ऐसे में माना जा रहा था की अनिल बलूनी को पार्टी राज्यसभा का एक और कार्यकाल दे सकती है। लेकिन पार्टी ने चौंकाने वाला फैसला लिया है, वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी के फैसले कि सराहना की हैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया है ।

महेंद्र भट्ट को राज्य से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी की ओर से 7 राज्यों के 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की गयी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जमीन से जुड़े कार्यकर्ता रहे हैं और पार्टी ने समय समय पर उन्हे कई जिम्मेदारी दी जिस पर वह खरे उतरे हैं। भट्ट ने राज्य मे संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओ को जोड़ने का अहम कार्य किया है जिसके सुखद परिणाम सामने है।