Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

भाजपा ने अल्मोड़ा में अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भाजपा ने अल्मोड़ा में अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। पाताल देवी स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने इस अभियान के तहत पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर भाजपा के अल्मोड़ा प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह सदस्यता अभियान देश की सबसे बड़ी पार्टी बनने के लक्ष्य को और मजबूत करेगा। बिष्ट ने जोर देकर कहा कि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान के माध्यम से पार्टी से जोड़ा जाएगा, ताकि पार्टी का आधार और व्यापक हो सके।

प्रदीप बिष्ट ने बताया कि इस अभियान के जरिए भाजपा की विचारधारा और नीतियों को जनता के बीच और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा, जिससे देश के हर वर्ग को लाभ हो सके।