Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

जमरानी बांध परियोजना की मंजूरी पर भाजपा ने किया मिष्ठान वितरण

सितारगंज भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय कैबिनेट से जमरानी बांध परियोजना को मंजूरी मिलने पर सितारगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर एकत्रित होकर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सितारगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट में मंजूरी प्रदान करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का आभार जताते हुए मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वह केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जमरानी बाध के निर्माण के लिए लंबे समय से बहुत प्रयास किया। 

इसके बनने से जहां एक और क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष रूप से लाभ होगा वहीं पेयजल व सिंचाई की समस्या का भी समाधान होगा, और पर्यटन को गति मिलने से क्षेत्र वासियों को रोजगार भी मिलेगा, वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट निरालानेक केंद्रव राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से जमरानी बांध की मांग चल रही थी। हमारा सौभाग्य की भाजपा सरकार में इस लंबितमांग को पूर्ण किया गया है। जमरानी बांध के बन जाने सेक्षेत्र को निश्चित तौर पर फायदा मिलेगाखासकर पेयजल व सिंचाई क्षेत्र में लाभ होगाक्षेत्र के किसानों कोप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलने वाला है। असंचित भूमि सिंचित होने से स्वास्थ्य कारों को सीधा लाभ होगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी मौजूद रहे।