Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Uttarakhand: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में भालुओं की गिनती, 17 साल बाद मालूम होगी उनकी संख्या

17 साल बाद पता चलेगा कि उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में भालुओं की संख्या कितनी है। इस साल रिजर्व के अधिकारियों ने भालुओं की भी गिनती करने का फैसला किया है। इनमें स्लोथ बियर और हिमालयन बियर- दोनों शामिल हैं। 

अंतिम बार भालुओं की गिनती 2008 में हुई थी। उस वक्त रिजर्व में भालुओं की संख्या 60 थी। जानकारों ने इस कदम का स्वागत किया है। इससे वन्यजीव संरक्षण के बेहतर फैसले लिए जा सकेंगे। वन विभाग के कर्मचारी कैमरा ट्रैप और फील्ड सर्वे के जरिये भालुओं की गिनती करेंगे।