Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

ऊखीमठ में 500 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन

उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने के उद्देश्य से हिमालय में सबसे ऊंचाई पर विराजमान तृतीय केदार तुंगनाथ धाम से मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया गया। मैराथन दौड़ 500 किमी दूरी तय करने के बाद आगामी 24 सितंबर को देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी।

मैराथन दौड़ में चमोली जनपद की सीमान्त गांव वाण निवासी उत्तराखंड की फ्लाइंग गर्ल 23 वर्षीय भागीरथी बिष्ट व मैराथन सिरमौरी चीता और अंतरराष्ट्रीय एथलीट सुनील शर्मा शामिल है। मैराथन दौड़ को तुंगनाथ धाम के प्रबन्धक बलवीर नेगी व तीर्थ पुरोहित समाज ने सयुंक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा मैराथन दौड़ का नेतृत्व अभिषेक मैठाणी द्वारा किया जा रहा है।