Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

बागेश्वर में गैस रिसाव से लगी आग में 11 घायल

बागेश्वर जिले के नौगांव तहसील के ग्राम रनकुनी में एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में हंगामा और गाली-गलौज करने के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कुंदन नाथ, जो गैस की गाड़ी चलाता है, नारायण गिरी के पुत्र जीवन गिरी के साथ झगड़ा किया, जिसके बाद नारायण गिरी और उनके परिजनों ने कुंदन को अपने घर के एक कमरे में बंद कर दिया। 

कमरे में बंद कुंदन ने गैस सिलेंडर का रेगुलेटर खोल दिया। कुछ समय बाद कुंदन और नारायण गिरी के परिजनों द्वारा दरवाजा खोलने का प्रयास करते ही कमरे में आग लग गई, जिससे दोनों परिवारों के 11 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।  जिसमें से जिला अस्पताल से 6 लोगों की हालत नाजुक देख हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस और टैक्सी की सहायता से सीएससी बैजनाथ अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।