Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

यूपी में योगी सरकार का बड़ा एक्शन

यूपी में योगी सरकार का बड़ा एक्शन देखने को मिला है. लखनऊ पुलिस ने 112 वकीलों का पंजीकरण रद्द करने की सिफारिश बार काउंसिल से की है.. इन वकीलों पर जमीन पर कब्जा, मारपीट और बाकी आपराधिक मामलों में लिप्त होने के आरोप थे. जनवरी से अब तक 149 वकीलों के खिलाफ शिकायत पहुंची है,

जिसमें 92 अवैध कब्जे और 57 धमकाने और मारपीट के थे. जांच के बाद 30 मामले ऐसे पाए गए जिसमे वकील के वेषभूषा में अवैध कब्जा समेत कई अपराध किए गए है जिसमे मुकदमा भी दर्ज किया गया है. अब इन वकीलों के लाइसेंस रद्द करने के लिए बार काउंसिल से सिफारिश की गई है..