मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव हो सकते हैं। बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई मंत्रियों के साथ बैठक की है। सूत्रों के अनुसार संगठन के स्तर पर भी उत्तरप्रदेश में बड़े बदलाव हो सकते हैं।
बैठक में उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है। आम सहमति बनी है कि, उन्हीं उम्मीदवारों को टिकट मिलेगा जो पार्टी को जीत दिला सकते हैं। इसके अलावा एक जानकारी और सामने आई है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को राज्यपाल के मीटिंग कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 6 बजे राज्यपाल से मिलने जाएंगे. यूपी विधानसभा की बैठक 29 जुलाई से शुरू हो रही है. ये जानकारी देने ही योगी जाएंगे.