Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

UP: कलेक्ट्रेट परिसर में महिला ने खाया जहर, बोली-बेटे ने लिया था लोन, अब बैंक मुझसे पैसे मांग रहा

पीलीभीत में डीएम से शिकायत करने पहुंची एक महिला ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही जहर खा लिया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही अपर जिलाधिकारी समेत दो थानों की पुलिस फोर्स भी कलेक्ट्रेट पहुंच गई आनन फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सीएमओ चिकित्सकों की टीम के साथ महिला का इलाज कर रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक महिला के पुत्र विकास गंगवार ने बैंक ऑफ बड़ौदा से दुकान चलाने के लिए एक लोन लिया था, जिसमें रेखा रानी ने गवाही दी थी। महिला का कहना है कि उसके बेटे के चाल चलन को ठीक न देखकर उन्होंने अपने बेटे को अलग कर दिया था। लेकिन बैंक के लोग महिला को लोन चुकाने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला का कहना है कि उसका पति बीमारी के कारण विकलांग हो चुका है, जिसके इलाज में उसका काफी पैसा खर्च हो गया है। महिला के पास से एक शिकायत पत्र भी बरामद हुआ है। जिसमें लोन के संबंध में पूरी बात लिखी हुई है। महिला ने लिखा कि बैंक के लोगों ने मुझे इतना प्रताड़ित कर लिया है कि मैं जीवन लीला समाप्त करने के लिए मजबूर हूं। महिला की हालत गंभीर अस्पताल में इलाज जारी है। 

महिला को प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में जिला अस्पताल में ही रखा गया है। जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार एसडीएम और अपर जिलाधिकारी समय तमाम अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं। फिलहाल अधिकारियों को कहना है कि महिला की हालत ठीक है। महिला के जहरीला पदार्थ खाने के बारे में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं।