Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में पत्नी ने ईंट से मारकर पति की हत्या की

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने मामूली बात पर खटपट को लेकर पति के सिर को ईंट से मारकर निर्मम हत्या कर दी।

वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पत्नी पति के सिर पर हमला करती नजर आ रही है। पत्नी सिर्फ यहीं नहीं रुकती, पती के मरने के बाद भी वो उसके सिर के टुकड़े निकालकर सड़क पर फेंकती है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने बताया कि थाना रोजा के तहत हथौड़ा गांव में रहने वाले करीब 40 साल के सतपाल का गुरुवार को अपनी पत्नी से खाने को लेकर कुछ विवाद हो गया, जिसके बाद पति ने पत्नी को डंडों से पीटा। दोनों के बीच हुई मारपीट में पत्नी ने पति के सिर पर ईंट मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 

मीणा ने बताया कि महिला ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उसका पति बहुत ही क्रूर था और उसे कमरे में बंद करके मारता-पीटता था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपित महिला गायत्री देवी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।