Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

उत्तर प्रदेश: कानपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घटना पनकी इंडस्ट्रियल एरिया की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदमाश की पहचान टिंकू और मुस्तकीम के रूप में हुई है। टिंकू के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और मुस्तकीम एक बार जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे समलैंगिक लोगों को ऐप के जरिए सुनसान जगह पर बुलाते थे और उनके  साथ दुर्व्यवहार करते थे। उन्होंने बताया कि गिरोह में छह लोग है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन चल रही है।