Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

उत्तर प्रदेश: कन्नौज में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

गाजियाबाद-कानपुर ग्रीनफील्ड नेशनल हाइवे पर गाड़ी के खड़े ट्रक से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

हादसा सुबह करीब सात बजे गुरसहायगंज इलाके के जुनैदपुर गांव के पास हुआ। गुरसहायगंज स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) आलोक दुबे ने कहा कि ट्रक नेशनल हाइवे की सर्विस रोड पर खड़ा था।

मृतकों की पहचान विपीन कुमार, मोनू शर्मा, प्रशांत सिंह और संतोष कुमार के रूप में हुई है। विपिन कुमार जौनपुर के रहने वाले थे और बाकी तीन लोग अमेठी के रहने वाले थे।