Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया योग

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक  और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार सुबह लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया।

दोनों को अलग-अलग जगहों पर योग करते हुए देखा गया, साथ ही बड़ी संख्या में योग प्रेमी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस साल की थीम 'स्वयं और समाज के लिए योग' है।

इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह 21 जून को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।