Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

UP: योगी सरकार की अगुवाई में यूपी, फॉरेंसिक साइंस से सशक्त होती न्याय व्यवस्था

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प में यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस अहम भूमिका निभा रहा है। ये संस्थान न केवल भविष्य के लिए छात्रों को ट्रेंड कर रहा है बल्कि वर्तमान में भी अपराधियों को पकड़ने और उन्हें सजा दिलाने के लिए विश्वस्तरीय तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है।

इस संस्थान को और एडवांस बनाने के लिए एडवांस्ड डीएनए डायग्नोस्टिक सेंटर, एआई, ड्रोन और रोबोटिक्स लैब के साथ अटल पुस्तकालय जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं की शुरुआत की गई है। यूपीएसआईएफएस ने साइबर क्राइम के मामले सॉल्व करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

संस्थान न केवल फॉरेंसिक विज्ञान को नई दिशा दे रहा है बल्कि रक्षा क्षेत्र में योगदान देते हुए भविष्य के ड्रोन इंजीनियर भी तैयार कर रहा है। यूपीएसआईएफएस की अत्याधुनिक फॉरेंसिक, एआई और रोबोटिक्स लैब में सेना और पुलिस बल को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस सिर्फ एक शैक्षणिक संस्थान नहीं बल्कि प्रदेश की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूत करने वाला केंद्र बन चुका है। योगी सरकार के विजन और संस्थान की तकनीकी दक्षता का यह समन्वय आने वाले समय में अपराध मुक्त और सुरक्षित उत्तर प्रदेश की दिशा में मील का पत्थर बनने वाला है।