Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Maha Kumbh: यूपी-उत्तराखंड रोडवेज ने तीर्थयात्रियों के लिए शुरू की स्पेशल बस, 13 जनवरी से शुरू होगा मेला

महाकुंभ जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड रोडवेज ने खास इंतजाम किए हैं। प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने की उम्मीदों को देखते हुए यूपी रोडवेज ने 24 घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम के साथ गोंडा में 109 बसें तैनात की हैं।

देहरादून में, उत्तराखंड सरकार ने महाकुंभ में जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक दिन में दो स्पेशल बस सर्विस शुरू की है महाकुंभ मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में चलेगा। इस धार्मिक आयोजन में देश दुनिया से तकरीबन 40 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज पहुंचने की उम्मीद है।