Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में पर्यटन विभाग की नई सौगात, रामनगरी के कर सकेंगे हवाई दर्शन

Ayodhya: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से शुरू की गई यह विशेष हेलीकॉप्टर सेवा बादलों के बीच से एक दिव्य अनुभव का वादा करती है। राम कथा हेलीपैड से 10 मिनट की यात्रा के लिए आपको 4000 रुपये से ज्यादा खर्च करने होंगे। इस हवाई यात्रा में आपको राम मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर और सरयू घाट को आसमान से देखने का मौका मिलेगा।

कई श्रद्धालुओं ने अपनी पहली हेलीकॉप्टर यात्रा करते हुए ऊपर से रामनगरी को देखने का अनुभव साझा किया। उन्होंने दूसरे श्रद्धालुओं से कम से कम एक बार इसका अनुभव लेने की भी अपील की। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के लिए शुरू की गई हेलीकॉप्टर सेवा से  अयोध्या में पर्यटन को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।