Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

Meerut: एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, बाल बाल बड़ा हादसा होने से बचा

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के करनाल हाईवे पर नानू पुल चौराहे पर गंभीर हादसा हुआ जहां एक एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में एक खाली मैजिक वाहन भी ट्रक के नीचे दब गया, गनीमत रही की कोई सिलेंडर नहीं फटा और बड़ा हादसा नहीं हुआ। तुरंत ही क्रेन लगा कर ट्रक को हटाया गया।

आपको बता दें स्थानीय लोगों के अनुसार चौधरी चरण सिंह पटरी मार्ग से गैस सिलेंडर से बड़ा ट्रक आ रहा था इसी दौरान मेरठ की तरफ से आ रहे एक खाली ट्रक में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सिलेंडर वाला ट्रक पलट गया। हालांकि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है और बड़ा हादसा होने से बच गया। सिलेंडर का ट्रक पलटने से काफी देर तक यातायात बाधित रहा। घटना के बाद दूसरा ट्रक मौके से फरार हो गया। हादसे की वजह से पूरी तरीके से यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही सरधना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया गया और यातायात चालू किया।

वहीं इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी देहात डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र सरधना में नानू पुल के पास आज सिलेंडर से भरा हुआ एक ट्रक पलट गया था। हादसा हुआ जिसमें सिलेंडर थे बहुत बड़ी हानि हो सकती थी। तत्काल पुलिस पहुंची और उसको हटवाया गया और मार्ग सुचारू रूप से चल रहा है। कोई जनहानि नहीं हुई है अन्य जो करवाई है वह थाना सरधना के द्वारा की जा रही है।