Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

सीएम योगी के नेतृत्व में पारदर्शी भर्ती से युवाओं को मिल रहा रोजगार

Uttar pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मिशन रोजगार के तहत आरक्षी भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में जोश दिखाई दे रहा है। पारदर्शी और सुचारु भर्ती व्यवस्था के कारण अभ्यर्थियों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष के कुल 32,679 पदों की भर्ती प्रक्रिया में सरकार ने युवा अभ्यर्थियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सभी वर्गों की आयु सीमा में एक बार के लिए 3 वर्ष की छूट दी है। इस फैसले से लाखों युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिल रहा है।

पिछले वर्ष भी पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के तहत 60,244 युवाओं का चयन आरक्षी नागरिक पुलिस पद के लिए किया गया था। इसमें बेटियों ने करीब 20 प्रतिशत सीटों पर बाजी मारी थी। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस में 2 लाख 19 हजार से अधिक भर्तियां की जा चुकी हैं।

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और तकनीक आधारित बनाए जाने से सरकार पर अभ्यर्थियों का भरोसा बढ़ा है।