Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

महाकुंभ 2025: कौशांबी से मेला जाने वालों का नहीं लगेगा टोल, इस समय तक लागू रहेगी सुविधा

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में कोखराज टोल प्लाजा से प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले वाहनों को 15 जनवरी तक टोल नहीं देना होगा। टोल फ्री नीति 15 जनवरी की रात 8 बजे तक लागू रहेगी। ये सुविधा बड़े वाणिज्यिक वाहनों समेत सभी वाहनों के लिए लागू की गई है। 

कर्मचारियों ने टोल प्लाजा पर सफाई अभियान भी चलाया। इसके साथ ही यात्रियों को मेला परिसर को साफ रखने में मदद करने की सलाह दी। श्रद्धालु महाकुंभ मेले में सिंगल यूजन प्लास्टिक की वस्तुओं को ले जाने से बचने के लिए टोल प्लाजा पर अपने वाहनों की सफाई भी कर रहे हैं।

महाकुंभ मेला दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में गिना जाता है। इसकी शुरुआत 13 जनवरी से हो चुकी है। इस बार का महाकुंभ बेहद खास है क्योंकि ऐसा दुर्लभ संयोग 144 साल बाद पड़ रहा है। महाकुंभ मेला 26 फरवरी तक चलेगा। इन 45 दिनों में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।