Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

योगी सरकार ने कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 63 फीसदी किया, नवंबर की सैलरी के साथ मिलेगा बढ़ा हुआ भत्ता

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाकर 63 प्रतिशत कर दिया है। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। इसका भुगतान नवंबर महीने के नियमित वेतन के साथ किया जाएगा।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। जुलाई से अक्टूबर 2026 तक के चार महीने का बकाया यानी एरियर अलग से उनके भविष्य निधि खातों में जमा किया जाएगा।

इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों के पात्र कर्मचारियों को भी मिलेगा। नए फैसले के बाद पात्र कर्मचारियों को पहले के मुकाबले 5 प्रतिशत अधिक डीए मिलेगा। इससे त्योहार के समय कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी।

4,543 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस के 4,543 नवनियुक्त उपनिरीक्षकों (सब-इंस्पेक्टर) और प्लाटून कमांडरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मिशन रोजगार के तहत निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। सीएम योगी ने भरोसा दिलाया कि डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश के युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।