Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

अमरोहा में स्कूल वैन और पिकअप वैन की टक्कर, शिक्षिका और छात्रा की मौत

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के अमरोहा ज़िले में शुक्रवार को एक स्कूल वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक शिक्षिका और एक छात्रा की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 15 अन्य घायल भी हुए। 10 छात्रों और दो शिक्षकों को ले जा रही वैन सुबह करीब 7:20 बजे गजरौला रोड पर एक तेज़ रफ़्तार पिकअप वाहन से टकरा गई।

अमरोहा के एएसपी अमित कुमार ने कहा, "आज सुबह थाना हसनपुर क्षेत्र के मनोटा क्षेत्र में 7:20 बजे लगभग एक स्कूली वैन और एक पिकअप वैन के बीच टक्कर हुआ था। जिसमें 10 बच्चे, दो टीचर और एक ड्राइवर, जो गाड़ी में था, वो घायल हुए। इसके अतिरिक्त एक पांच वर्षीय बच्ची और टीचर की मौत हुई है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौैके पर पहुंची थी। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उक्त प्रकरण में मुकदमा दर्ज किया गया है।"

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिक्षिका की कुछ ही देर बाद मौत हो गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के एक अस्पताल ले जाया गया। उनमें से कुछ को बाद में उन्नत उपचार के लिए अन्य चिकित्सा केंद्रों में रेफर कर दिया गया।