Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर भर्ती बोर्ड ने किया अलर्ट, नकलचियों पर लगेगी लगाम

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा इसी महीने के आखिरी सप्ताह में कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दोबारा आयोजित होने जा रही है. यह परीक्षा अगस्त महीने के आखिरी महीने में आयोजित की जाएगी. लेकिन इस बार भर्ती बोर्ड ने नकलचियों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। बोर्ड ने पेपर लीक जैसे मामलों  को रोकने के लिए खास तैयारी की है।

पिछली बार यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा फरवरी महीने में आयोजित की गई थी. लेकिन पेपर लीक होने के कारण इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. भर्ती बोर्ड फिर से 6 महीने के भीतर परीक्षा आयोजित कराने जा रहा है। यह लिखित परीक्षा दिनांक 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को दो पालियों में आयोजित कराई जाएगी ऐसे में बोर्ड कोई भी रिस्क लेने को तैयार नहीं हैं। पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया अकाउंट जरूरी नोटिस जारी किया गया है। 

इसके तहत अनुरोध किया गया है कि अगर किसी को भी कोई सॉलवर गैंग या पेपर लीक से जुड़ी कोई खबर मिलती है तो बोर्ड को इसकी सूचना दी जाए। इसके लिए ई मेल आईडी और फोन नंबर भी जारी किए गए हैं. सूचना या खबर करने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इसके लिए बोर्ड की मेल आईडी- satarkta.policeboard@gmail.com या फिर 9454457951 नंबर पर व्हाट्सएप के ज़रिए जानकारी दी जा सकती है।