उत्तर प्रदेश के गोंडा में भीखमपुरवा प्राइमरी स्कूल का सिर गर्व से ऊंचा है. और एसा इसलिए क्योंकि यहां पढ़ने वाली एक छात्रा ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है. दरअसल अंशिका मिश्रा ने 6 मिनट 26 सेकेंड में देश के सभी जिलों का नाम सुनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है. जो कि स्कुल और अंशिका के परिवार के लिए एक गौरव की बात है. इस उपल्बधि से अंशिका के टीचर्स और परिवार के सभी लोग बेहद खुश है
अंशिका ने कैसे याद किए सभी जिलों के नाम?
छात्रा अंशिका मिश्रा ने बताया कि "क्लास तीन में पढ़ती थी, तब मेरे पापा ने कहा था, जो उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के नाम याद करके आएंगे, उनको इनाम मिलेगा. तो मेरे स्कूल के बच्चे ने याद करके आया था. तो मैंने उनका देखा और मैंने भी याद कर लिया. तो फिर मैंने पापा से ये सवाल पूछा कि पूरे भारत में कुल कितने जिले हैं? मेरे पापा ने ढूढ़ के मुझे पूरे जिले का नाम बताया. और मैं एक-एक करके याद करती चली गई और मुझे याद हो गया". बता दें कि अंशिका के साथ पढ़ने वाली काजल और बबली का नाम भी इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है और फिलहाल स्कूल के चार स्टूडेंट के नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हैं.जिसके बाद टीचर्स को उम्मीद है कि जल्द ही स्कूल के और स्टूडेंट के नाम भी इस सूची में शामिल होंगे.