Breaking News

पीएम नरेंद्र मोदी कल सूरत और दमन में कई जनकल्याण कार्यक्रमों में होंगे शामिल     |   पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष ने ऋतबृत बनर्जी के निष्कासन को अवैध बताया     |   इंडिया ब्लॉक की 8 जून को होने वाली बैठक में DMK ने शामिल नहीं होने का ऐलान किया     |   कर्नाटक: ‘बेंगलुरु विकास मंत्रालय ही चाहिए’, मंत्री रामलिंगा की CM डीके से डिमांड     |   पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन किए     |  

राम मंदिर परिसर को हराभरा बनाने की तैयारी, 30 प्रतिशत क्षेत्र में विकसित होगा ग्रीन कवर

अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर परिसर को और अधिक आकर्षक, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एक महत्वपूर्ण योजना तैयार की है। इसके तहत मंदिर परिसर के लगभग 30 प्रतिशत हिस्से को ग्रीन कवर के रूप में विकसित किया जाएगा। ट्रस्ट की इस पहल का उद्देश्य मंदिर परिसर में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को प्राकृतिक और सुखद वातावरण उपलब्ध कराना है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सदस्य शरद शर्मा ने बताया कि राम मंदिर की पूरी संरचना पत्थरों से निर्मित है। ऐसे में परिसर के आसपास पर्याप्त हरियाली विकसित करना आवश्यक है, ताकि वातावरण ठंडा और आरामदायक बना रहे।

योजना के तहत परिसर में बड़े पैमाने पर पेड़-पौधे लगाए जा रहे हैं। इससे न केवल मंदिर क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन को भी मजबूती मिलेगी। हरियाली से गर्मी के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी और श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान अधिक आरामदायक अनुभव प्राप्त होगा। ट्रस्ट का मानना है कि यह पहल राम मंदिर परिसर को आध्यात्मिकता के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण का भी एक आदर्श उदाहरण बनाएगी। आने वाले समय में यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के साथ पर्यावरणीय दृष्टि से भी एक प्रेरणादायक मॉडल के रूप में उभर सकता है।