Breaking News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू होंगी, मंजूरी मिली     |   पंजाब विधानसभा स्पीकर ने CM मान का डोप टेस्ट कराने की कांग्रेस की मांग खारिज की     |   जाब CM भगवंत मान ने कर्मचारियों के मिनिमम वेज में 15 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया     |   पंजाब: ‘कांग्रेस वॉकआउट के बहाने ढूंढ रही’, लेबर डे पर विधानसभा में बोले CM मान     |   भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो बैरियर सिस्टम गुजरात में चोर्यासी टोल पर लॉन्च     |  

उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, देश के कई हिस्सों में भारी बारिश

Uttar Pradesh: देश भर में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही उत्तर और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश हुई। बारिश ने जहां गर्मी से राहत दिलाई तो वहीं जलभराव होने से लोगों को बड़ी परेशानी भी हुई।

राजधानी दिल्ली में सुबह-सुबह हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कई जगहों पर सड़कों पर हुए जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भारी बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर हैं। बेलगढ़ गांव के पास नाले का पानी सड़क पर आ गया जिसकी वजह से रामनगर-हल्द्वानी राजमार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

देहरादून के मौसम विभाग के मुताबिक दो दिनों के बाद, मानसून के दक्षिण की ओर बढ़ने की संभावना है जिसकी वजह से बारिश की गतिविधि थोड़ी कम हो जाएगी वहीं देश के पश्चिमी हिस्से मुंबई में रुक-रुक कर पूरे दिन बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में फिलहाल बारिश इसी तरह  जारी रहने की संभावना है।