Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

PM मोदी आज वाराणसी का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी पहुंचेंगे। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद ये उनका पहला दौरा होगा।

यात्रा के दौरान वे पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे और 9.26 करोड़ से अधिक किसानों के लिए इनकम सपोर्ट स्कीम के तहत 20,000 करोड़ रुपये जारी करेंगे।

शाम करीब सात बजे मोदी दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखेंगे। आधिकारिक बयान के मुताबिक वे रात करीब आठ बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा और दर्शन भी करेंगे। हाल ही हुए लोकसभा चुनावों में मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है।

वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 30,000 से अधिक महिलाओं को कृषि सखी का सर्टिफिकेट भी देंगे।

प्रधानमंत्री बुधवार को बिहार में होंगे, जहां वे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे।