Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

नोएडा पुलिस ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को किया अलर्ट

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशों का पालन करते हुए नोएडा पुलिस बाढ़ प्रभावित इलाकों में सक्रिय रूप से गश्त कर रही है, ताकि लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों के बारे में सूचित किया जा सके और उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा सके।

नोएडा के एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने कहा, ‘‘हम नोएडा में बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार गश्त कर रहे हैं और उनसे सुरक्षित जगहों पर जाने का अपील कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि ये चेतावनी ऐसे समय में जारी की गई है जब मानसून के मौसम में भारी बारिश और यमुना नदी में पानी का लेवल बढ़ने की संभावना है।