Breaking News

अमित शाह और ज्योतिरादित्य सिंधिया आज लॉन्च करेंगे नेशनल मोबाइल डिजास्टर अलर्ट सिस्टम     |   श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत अब जम्मू तवी तक विस्तारित, आज से सेवा शुरू     |   तेल कीमतों पर डोनाल्ड ट्रंप का बयान, ‘अभी महंगा है लेकिन जल्द गिरेगा’     |   ईरान ने हॉर्मुज पर नए नियमों का ऐलान किया, 2000 किमी तट पर नियंत्रण की बात     |   राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में यूपी की विशेष अदालत आज सुनाएगी अपना फैसला     |  

यूपी में मानसून की दस्तक, 39 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

19 जून को उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने सोनभद्र से प्रवेश कर लिया है। मौसम विभाग ने गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, बस्ती, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, बरेली समेत 39 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 19 से 22 जून तक पूरे प्रदेश में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। 24 जून तक बारिश जारी रह सकती है।

बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। लखनऊ, आगरा, कानपुर, झांसी, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, अमेठी समेत कई जिलों में बिजली चमकने और बादल गरजने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।