Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

महाकुंभ 2025: प्रयागराज में भारी भीड़ से यात्री परेशान, घंटों तक जाम में फंसे रहने की शिकायत

प्रयागराज में 19 फरवरी को महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की वजह से यातायात के वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें नजर आ रही हैं। घंटों तक जाम में फंसे रहे भूखे-प्यासे यात्रियों ने आपबीती सुनाई। कई यात्रियों ने बताया कि यातायात और भीड़ संभालने के लिए जरूरत से कम पुलिसकर्मी लगाए गए।

13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी को महा शिवरात्रि तक चलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 55 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु त्रिवेणी संगम के पवित्र जल में डुबकी लगा चुके हैं।

मध्य प्रदेश से एक यात्री ने बताया "बहुत ट्रैफिक की दिक्कत चल रही है। कोई ट्रैफिक ऑफिसर वहां पर खड़ा ही नहीं है, कोई निकाल पाए सही से। यही चाहता हूं कि ट्रैफिक खुल जाए और निकल जाए यहां से। सब परेशान हो रहे हैं।"

इसके अलावा जयपुर से आए एक यात्री ने बताया "ट्रैफिक कंट्रोल का कोई नियम नहीं है। कल सुबह में निकला था सवा 10 बजे। सुबह आठ बजे पहुंचा हूं यहां पर, अभी ट्रैफिक में फंसा हूं। पुलिस वाले से पूछते हैं, वो कहते हैं हमें पता ही नहीं, कोई कहता है मैं गाजियाबाद से आया हूं, यहां से आया हूं। यानी कोई नहीं बता सकता कि एड्रेस कहां है।"