Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

सकुशल संपन्न हुई कांवड़ यात्रा डीएम, एसएसपी ने दिया धन्यवाद

मेरठ में कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न हो गई है। लगभग सात दिन से अधिक चली कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्वक संपन्न होने पर डीएम, एसएसपी ने सभी को धन्यवाद दिया है। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि शिविर संचालकों, सामाजिक संस्थाओं और प्रशासनिक अफसरों के पूरे सहयोग से कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न हुई है। सभी ने इसमें पूरा सहयोग दिया।

आपको बता दें एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि पूरी कांवड़ यात्रा को संपन्न कराने के लिए 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मी लगाए गए थे। विभिन्न चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। एटीएस, आरएएफ, एलआईयू, डाग स्कवायड, बम स्कवायड, पीएसी, यातायात पुलिस, सिविल पुलिस, साइबर सेल सभी की मदद ली गई। टोल से लेकर चौराहों और शहर के अंदर पूरी व्यवस्था को मैनेज किया गया। ड्रोन से भी यात्रा पर लगातार निगरानी की गई। सभी के सहयोग से कांवड़ यात्रा सकुशल, शांतिपूर्वक संपन्न हो चुकी है। हम अपनी तरफ से सभी का धन्यवाद देते हैं। 

वही एसएसपी ने कहा कि पिछले सालों की कांवड़ यात्रा उसमें आई परेशानियों को देखते हुए हमने पहले से ही उन परेशानियों को समाधान करते हुए सिक्योरिटी सिस्टम बनाया था। जिसके कारण यात्रा आसानी से संपन्न हुई। सभी प्रमुख मंदिरों, हाईवे, दिल्ली मार्ग पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी थी। 7 कांवड़ मार्गों पर भी पुलिसकर्मी लगाए थे। 1600 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। कई कैमरा को इंटरनेट कनेक्टिविटी से एक्टिव किया गया। ड्रोन से ट्रैफिक मूवमेंट को मैनेज करने में काफी मदद मिली है।