Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

चार मूर्ति चौक पर अंडरपास का निर्माण तेज करने के निर्देश

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बृहस्पतिवार को ग्रेनो वेस्ट स्थित चार मूर्ति चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास और शाहबेरी रोड के चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। एसीईओ ने अंडरपास का कार्य तेज करने और शाहबेरी रोड के चौड़ीकरण का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने सबसे पहले चार मूर्ति चौक पर अंडरपास का जायजा लिया। एसीईओ ने अंडरपास के कार्य की अब तक की प्रगति पर जानकारी प्राप्त की। यह अंडरपास 60 मीटर रोड के पैरलल बन रहा है। उन्होंने गोलचक्कर के दोनों तरफ कार्य को शुरू कराने के लिए सीवर लाइनें और पेड़ों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य शुरू करने में कोई बाधा उत्पन्न न हो। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कार्य तय समय पर पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने ओएसडी अभिषेक पाठक को मौके पर जाकर उद्यान से जुड़े कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए। ओएसडी ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर उद्यान से जुड़े कार्यों का जायजा लिया और टीम को आवश्यक निर्देश भी दिए। 

इसके बाद एसीईओ ने गौड़ सिटी से चार मूर्ति की तरफ जाने पर संकरी पुलिया को चौड़ा करने की अनुमति दे दी है। इस पुलिया पर ट्रैफिक जाम लग रहा है। उन्होंने इस काम को भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाया जा सके। चार मूर्ति चौक पर अंडरपास के बन जाने से नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच रोजाना सफर करने वालों को राहत मिल जाएगी। इसके बाद एसीईओ न शाहबेरी रोड पर चल रहे काम को भी देखा। शाहबेरी रोड के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। दो सप्ताह में इसका कार्य पूरा होने की उम्मीद है। 

हालांकि एसीईओ ने कार्य को दो सप्ताह से भी कम समय में पूरा करने का लक्ष्य दिया है। शाहबेरी रोड के चौड़ीकरण से गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा और नोएडा के बीच आवाजाही करने वालों को बड़ी राहत मिल जाएगी। एसीईओ के निरीक्षण के दौरान वर्क सर्किल प्रभारी प्रभात शंकर और प्रबंधक नितीश कुमार भी मौजूद रहे।