Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

हाथरस हादसा: भगदड़ में मरने वाले 121 लोगों में मथुरा की 11 महिलाएं शामिल

मंगलवार को हाथरस में हुई भगदड़ में 121 लोगों की मौत हुई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के मथुरा की 11 महिलाएं भी शामिल हैं।

भगदड़ में घायल महिला पूरन देवी ने बताया, "हम वहां थे लेकिन हमें पता ही नहीं चला कि क्या हुआ। हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 121 हो गई। 

पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। जिसमें उन पर सबूत छिपाने और शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। सत्संग में ढाई लाख लोग एक साथ मौजूद थे, जबकि अनुमति केवल 80,000 लोगों की ही थी।