भाजपा विधायक असीम अरुण ने हाथरस भगदड़ की घटना पर कहा कि मैंने घायलों से बात की है. भगदड़ की घटना हुई थी, जिसमें अब तक 116 लोगों की मौत हो गई है और 22 लोगों का अलीगढ़ और हाथरस के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
20 शव हैं जिनकी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं. FIR दर्ज कर ली गई है. जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलेगी. डीजी जोन आगरा की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है और मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपी जाएगी