Breaking News

बिहार के CM सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात     |   यूपी: कौशांबी में दर्दनाक हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से 3 की मौत     |   ओडिशा: दहीबड़ा खाने से 58 लोगों की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती     |   मोहाली में तेज तूफान का कहर: बरगद का पेड़ गिरने से मंदिर की दीवार टूटी, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त     |   कर्नाटक: कांग्रेस MLA विनय कुलकर्णी 6 साल के लिए अयोग्य घोषित     |  

मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप जारी, मेरठ में भी छाया घना कोहरा

उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत में ज्यादातर राज्यों में घने कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है ऐसे में कड़ाके की ठंड के बीच मुश्किलें और बढ़ सकती हैं लगातार मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप जारी है. 

बात मेरठ की करें तो मेरठ में रात होते ही कोहरे ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया हैं, यहां तक की कुछ दूरी पर देखना भी मुश्किल हो गया. कोहरे के कारण लोगों ने अलाव जलाकर ठंड को दूर करने की कोशिश की लेकिन ठंड लगातार बढ़ती जा रही है. वहीं ठंड के साथ-साथ कोहरे का प्रकोप भी लगातार बढ़ रहा है. सुबह से लेकर शाम तक कोहरे की चादर शहर पर छाई हुई है दो-तीन दिनों से लगातार रात और दिन में कोहरे का प्रकोप जारी है. कोहरे के कारण हाईवे पर और रास्ते पर निकलना मुश्किल हो गया है वाहनों की लाइट जलाकर घर से निकल रहे हैं.

वही दो दिनों से लगातार मेरठ में जबरदस्त कोहरा छाया हुआ है. हमने रात के समय भी मेरठ में देखा कि 10 बजे ही कोहरे ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया और आज सुबह 8 बजे भी कोहरा छाया हुआ है.