Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

प्रयागराज में एक बार फिर बाढ़ का खतरा, गंगा-यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा

Uttar Pradesh: संगम नगरी प्रयागराज में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। उत्तराखंड में भारी बारिश और हरिद्वार ऐर कानपुर के बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण गंगा और यमुना का जलस्तर काफी बढ़ गया है। मंगलवार सुबह दोनों नदियों का जलस्तर तकरीबन 1.5 मीटर तक बढ़ गया, जो खतरे के निशान बेहद करीब है। ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता देख, इलाके से लोग सुरक्षित जगहों पर जाने लगे हैं।

एक स्थानीय निवासी ने बताया, "देखिए पानी जो है, अभी कल तक तो बहुत पीछे था पानी और इसके पहले लगभग तीन-चार बार बाढ़ आ चुकी है यहां और देखा जाए तो यहां पर सलोरी, अल्लापुर, छोटा बघाड़ा, बड़ा बघाड़ा ये सब डूब चुका था। फिर पानी इतना तेजी से बढ़ रहा है कि कल तक लग रहा है कि रूम में पानी घुस जाएगा, बहुत सी दिक्कतों का सामना यहां छात्रों को करना पड़ रहा है और यहां के लोकल भी परेशान और ग्रामीण भी परेशान हैं।"

एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया, "ये इस बार बहुत तेजी से जल स्तर बढ़ रहा है क्योंकि पिछली बार ये सब पूरा डूब गया था। और इसमें जो सुबह हम लोग उठकर देखे तो वहां पर था पानी तो लेवल इस समय बहुत तेज बढ़ रहा है, चौथी बार पानी आ रहा है। इस बार अगर दो-तीन दिन बढ़े तो दिक्कत हो सकती है यहां रहने वाले लोगों को।"