Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

मेरठ कोतवाली में दो मंजिला मकान में लगी आग, दो बच्चे और एक महिला झुलसी

मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के तोपचीवाड़ा में सोमवार देर रात लगभग ढाई बजे दो मंजिला मकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते-देखते मकान के अंदर रखा सामान जल गया। ऊंची लपटें उठने लगीं। वहीं सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया।

आपको बता दे तोपचीवाड़ा में नफीस का मकान है। नफीस सोमवार रात पत्नी, बच्चों और पोता, पोती के साथ सोया था। परिवार गहरी नींद में था तभी अचानक आग लग गई। जब कमरे में धुंआ फैलने लगा तो किसी तरह लोगों की नींद खुली। देखा तो घर जल रहा था। उधर धुंआ और आग की ऊंची लपटें देखकर पड़ोसी भी जाग गए। आसपास आग लगने के शक से बाहर निकलकर देखा तो नफीस के घर में आग लगी थी।

वहीं पड़ोसियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। वहीं घर के अंदर से नफीस उसके परिवार को बाहर निकाला। आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग में नफीस का पौत्र जैद और पौत्री शाहीन झुलस गए। नफीस की पत्नी भी घायल हुई है। अन्य परिजनों ने भागकर जान बचाई। घर का काफी सामान जलकर राख हो गया। लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।