Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

प्रयागराज में किसानों ने शुरू किया जल सत्याग्रह

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सैकड़ों किसानों ने 'जल सत्याग्रह' शुरू किया। रेत खनन के लिए बंद किए गए घाटों को फिर से खोलने और अधिग्रहण की गई जमीनों का सही मुआवजा जल सत्याग्रह कर रहे किसानों की मुख्य मांग हैं।

भारतीय किसान यूनियन की युवा शाखा के बैनर तले किसान अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि जिला प्रशासन उनकी मांगों को नहीं सुन रहा है इसलिए वे जल सत्याग्रह करने को मजबूर हैं। किसान नेताओं का कहना है कि मांगें पूरी होने तक जल सत्याग्रह खत्म नहीं होगा।