Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर लखनऊ में प्रदर्शनी, सीएम योगी ने किया उद्घाटन

केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक की उपलब्धियों को इस प्रदर्शनी में दिखाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनी का जायजा लिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 11 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी। सीएम योगी ने इस मौके पर कहा कि पिछले 11 सालों में केंद्र सरकार की विकास योजनाओं से देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। वंशवाद की राजनीति समाप्त हुई है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लेकर एनडीए में भर्ती तक, महिलाओं को लगातार अधिकार और अवसर मिल रहे हैं। साथ ही सीएम योगी ने कहा कि 2014 के पहले भारत अविश्वास का प्रतीक था, लेकिन पिछले 11 वर्षों में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

आगे उन्होंने कहा, "भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की अकेली अर्थव्यवस्था है, जो एक दशक में दोगुनी हुई है। भारत दुनिया का पहला देश है, जिसने अपनी प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) दोगुने से अधिक की है पिछले 10 वर्ष के अंदर। 2013-14 में भारत की प्रति व्यक्ति आय केवल 79 हजार रुपये थी।"