Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

यूपी में मोबाइल ऐप से बिजली बिल भुगतान और आसान

प्रदेश सरकार ने मोबाइल एप के जरिए बिजली बिल के भुगतान की प्रक्रिया को और सरल बना दिया है। अब उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिल के भुगतान के लिए डिस्काम के स्थान पर यूपीपीसीएल और अपने जिले का नाम ही चयन करना होगा। पहले उपभोक्ताओं को डिस्काम की जानकारी भी देनी पड़ती थी। इस कारण गलती की संभावना अधिक रहती थी। मोबाइल एप के जरिए बिल का भुगतान करने में पहले डिस्काम की जानकारी भरनी होती थी। यानी आप जहां के उपभोक्ता हैं वहां की विद्युत वितरण कंपनी का नाम भरना होता था। गलत कंपनी का नाम भरने से भुगतान में परेशानी होती थी।

इस समस्या को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने यह बदलाव किया है। भीम एप, गूगल पे, फोनपे, पेटीएम और अमेजन पे जैसे प्लेटफार्मों पर आनलाइन बिल भुगतान करने के लिए उपभोक्ताओं को अब सिर्फ यूपीपीसीएल और अपने जिले का नाम चुनना होगा। इसके बाद उपभोक्ता को अपनी खाता संख्या दर्ज करनी होगी।

वेबसाइट पर सुविधा पहले से ही उपलब्ध

यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर यह सुविधा पहले से ही उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे विभिन्न मोबाइल एप पर भी लागू कर दिया गया है। वर्तमान में उपभोक्ताओं के लिए पुरानी और नई दोनों व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं ताकि वे नई प्रक्रिया को आसानी से अपना सकें। पावर कारपोरेशन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगले महीने से केवल नई व्यवस्था ही मान्य होगी। इससे उपभोक्ताओं को भुगतान में और अधिक सहूलियत मिलेगी।